फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   618 candidates for the post of head of e-prescription filled.

प्रधान पद के लिए 618 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Fri, 20 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
618 candidates for the post of head of e-prescription filled.
महोबा। पंचायत चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन प्रधान पद और सदस्य पद के लिए पर्चा दाखिल करने को प्रत्याशियों की भारी भीड़ जुटी। दो दिनों में प्रधान पर 618 और सदस्य पद पर 980 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड चरखारी में ग्राम पंचायतों की 52 सीटों के लिए गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार की शाम को समाप्त हो गई, जहां पर पर्चे दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों की ब्लाक परिसर में भारी परिसर जुटी। ब्लाक सभागार में तीन कक्षों में बनाए गए आठ काउंटरों में पर्चा भरने के लिए सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ जमा हो गई, जिससे ब्लाक परिसर में मेले जैसा दृश्य रहा।
विज्ञापन

  द्वितीय चरण का चुनाव एक दिसंबर को संपन्न कराया जाएगा, 21 व 22 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 23 नवंबर को प्रत्याशियों की नाम वापसी और इसी दिन चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सीधा अपने अपने गांव की तरफ प्रस्थान किया और चुनाव प्रचार में जुट गए। प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का समय कम मिलने के कारण वह दिन रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed