Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   6,156 voters added to the draft electoral roll published following the SSR

Mahoba News: एसएसआर के बाद प्रकाशित आलेख्य सूची में बढ़े 6,156 मतदाता

Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
6,156 voters added to the draft electoral roll published following the SSR
महोबा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया। एसआईआर के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 6,28,257 थी। आलेख्य सूची में यह संख्या 6,34,413 हो गई है। ऐसे में एसएसआर के बाद प्रकाशित आलेख्य सूची में 6,156 मतदाता बढ़े हैं। मतदाताओं में 3,46,496 पुरुष, 2,87,901 महिला व 16 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम प्रभास कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा महोबा और चरखारी की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, किसी प्रविष्टि पर आपत्ति दर्ज कराने, संशोधन के लिए दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आलेख्य मतदाता सूची मतदान केंद्रों, पदाभिहीत स्थलों, बीएलओ और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी सूची देखी जा सकती है। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, आपत्ति के लिए फार्म-7 व संशोधन या स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-8 भर सकते हैं। डीएम ने राजनीतिक दलों से बीएलए नियुक्त कर सूची उपलब्ध कराने और पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने की अपील की है। इस मौके पर एडीएम इंद्र नंदन सिंह समेत एसडीएम व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed