{"_id":"5c76d1a0bdec22738563f6b3","slug":"61551290784-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा पहाड़ में पहले पत्थर लादने को लेकर हुए विवाद से नाराज दबंगों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर पीटा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद कर्वी चित्रकूट के ग्राम तकहुआ पुरवा निवासी हरिपाल प्रजापति पुत्र रामलखन डंपर चालक है। मंगलवार की शाम वह डंपर लेकर माल लादने के लिए डहर्रा पहाड़ गया था। नंबर आने पर उसने डंपर माल लोड कराने के लिए लगा दिया लेकिन तीन दबंग पहले अपने वाहन में माल लोड कराने की बात कहने लगे। विरोध करने पर गालीगलौज की। पीड़ित का आरोप है कि दबंग उसे डंपर में बंधक बनाकर डहर्रा गांव ले गए और बुरी तरह मारापीटा। इस दौरान उसने अपने मालिक को फोन कर दिया और यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को बरामद कर लिया।
बाद में पीड़ित ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजू यादव, भुप्पू यादव व बीएल यादव के खिलाफ गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
दबंगों ने डंपर चालक को बंधक बनाकर पीटा