फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कमरे के अंदर आग लगाकर महिला ने दी जान

कमरे के अंदर आग लगाकर महिला ने दी जान

Fri, 22 Feb 2019 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
कमरे के अंदर आग लगाकर महिला ने दी जान
महिला ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी में एक महिला ने मकान के कमरे में अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतका को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।

ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी रानी (58) पत्नी रामाधार अनुरागी गुरुवार की सुबह घर पर अकेली थी। पति व पुत्र मजदूरी के लिए गए थे। तभी महिला ने कमरे के अंदर अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। मकान के अंदर से धुआं निकलने और चीख-पुुकार मचने पर पड़ोसी दौड़ पड़े। उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकालने और आग पर काबू पाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के तीन पुत्र प्रेमबाबू, राजाबाबू व राजकरन हैैं। दोनों बड़े पुत्र पिता के साथ मजदूरी करते हैं जबकि छोटा पुत्र राजकरन आईटीआई खरेला में पढ़ता है। पुत्रों ने बताया कि उनकी मां काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। थानाध्यक्ष कबरई एके सिंह का कहना है कि मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed