{"_id":"5c6457dfbdec22090f3fc38d","slug":"61550079967-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट टूर्नामेंट में पन्ना ने श्रीनगर को 32 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट टूर्नामेंट में पन्ना ने श्रीनगर को 32 रन से हराया
विज्ञापन
पन्ना ने श्रीनगर को 32 रन से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में चल रहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पन्ना और श्रीनगर टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें पन्ना ने श्रीनगर को 32 रनों से हराकर जीत दर्ज की।
क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबले में श्रीनगर टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। 20 ओवर के निर्धारित मुकाबले में पन्ना टीम 13 ओवर में 75 रन बनाए। पन्ना की ओर से राजबहादुर ने 22 और सनी यादव ने 11 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीनगर की टीम ने 10 रन के स्कोर पर तीन विकेट गवां दिए। पूरी टीम 43 रन बनाकर आल आउट हो गई। पन्ना की ओर से आनंद यादव ने 5 और राजबहादुर ने 4 विकेट चटकाए। गेंद और बल्ले से बेहतर प्रदर्शन करने वाले राजबहादुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। समाजसेवी रतीश चंद्र रावत ने राजबहादुर को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टूर्नामेंट संयोजक जगदीश वर्मा, नीरज शर्मा, विनोद यादव, पवन यादव सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।