{"_id":"6769a8d5aeeab9ebdb065e29","slug":"58-progressive-farmers-honored-for-better-production-in-farming-mahoba-news-c-225-1-mah1001-111243-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेती में बेहतर उत्पादन करने वाले 58 प्रगतिशील किसान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेती में बेहतर उत्पादन करने वाले 58 प्रगतिशील किसान सम्मानित
Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
महोबा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती सोमवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। कृषि विभाग की ओर से सेवायोजन सभागार में खेती में बेहतर उत्पादन करने वाले 58 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ हरेंद्र सिंह व एडीएम शिशिर कुमार ने दीप जलाकर किया। उप कृषि निदेशक डॉ. अभय कुमार सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से किसानों के हित में किए गए कार्याें की जानकारी दी।
समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने जैविक खेती पर जोर दिया। बीके सुधा ने किसानों को प्राकृतिक व यौगिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रगतिशील किसान जगभान सिंह सेंगर, भारत सिंह यादव, शिवविशाल तिवारी व रमेश यादव ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। सीडीओ व एडीएम ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में बृजमोहन तिवारी, शिवरतन सिंह समेत 58 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सुशील कुमार शर्मा, जिला बचत अधिकारी सीएल साहू, एनबीआरआई के पूर्व वैज्ञानिक रामसेवक चौरसिया, रामजी गुप्ता आदि मौजूद रहे।