फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   5375 toilets to be built under ODF Plus

ओडीएफ प्लस के तहत जिले में बनेंगे 5375 शौचालय

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
5375 toilets to be built under ODF Plus
गंज गांव में बने शौचालय में भरी लकड़ियां - फोटो : MAHOBA
महोबा। खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) घोषित हो चुके गांवों में अब ओडीएफ प्लस के तहत जिले भर में 5375 शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायती राज विभाग अब तक 600 लाभार्थियों को सर्वे कर चिंहित कर चुका है। अगस्त में निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 273 ग्राम पंचायतों के 521 राजस्व गांवों को ओडीफ घोषित किया जा चुका है। प्रत्येक शौचालय के लिए शासन द्वारा 12 हजार रुपये की धनराशि लाभार्थी को प्रदान की जाती है। कागजों में भले जिले को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है लेकिन धरातल पर गांव खुले में शौच से मुक्ति नहीं पा सके हैं। इसके लिए शासन द्वारा ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए 5375 शौचालयों का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले के आंकड़ों पर एक नजर-
प्रकार- शौचालय निर्माण
बेसलाइन - 53,000
एलओबी- 18053
एनएलओबी- 3312
एनएलओबी- 2 5375
शासन की ओर से जिले को ओडीएफ प्लस के तहत 5375 शौचालयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। पात्रों का सर्वे कराकर एमआईएस फीडिंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शौचालय निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed