फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी नही लगा सुराग

लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी नही लगा सुराग

Fri, 15 Feb 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी नही लगा सुराग

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। एक सप्ताह पहले घर से निकले हाईस्कूल के छात्र की साइकिल और चप्पल वर्मा तालाब के पास पत्थर खदान में भरे पानी के पास मिलीं थी लेकिन आज तक छात्र का सुराग नही लग सका। शुक्रवार से पुलिस ने मशीनें लगाकर खदान का पानी खाली कराने का काम शुरू किया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर निवासी यश विश्वकर्मा (16) पुत्र रमेश नौ फरवरी की दोपहर साइकिल से वर्मा तालाब की ओर घूमने जाने की बात कहकर निकला था। दूसरे दिन सुबह साहू पब्लिक स्कूल के पास स्थित रिक्त पत्थर खदान के 150 फीट गहरे तालाब के पास छात्र की चप्पल और साइकिल बरामद हुई थी। तब परिजनों ने छात्र के पानी में डूबने की आशंका जताई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गोताखोर बुलाकर छात्र की तलाश कराई लेकिन कोई सुराग नही लगा। तीसरे दिन आर्मी की फ्लड टीम ने तालाब के पानी में कंपन पैदा कर छात्र को खोजने की कोशिश दिन भर की फिर भी छात्र का पता नहीं चला।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी ने अपनी तरफ से पुलिस को पानी खाली कराने के लिए मशीनें दी। कहा कि तालाब खाली कराकर संदेह को दूर किया जाए। जिसके बाद शुक्रवार से पुलिस ने मशीन लगाकर 150 फिट गहरे तालाब का पानी खाली कराना शुरू करा दिया है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजन और पड़ोसियों की मांग पर तालाब का पानी खाली कराया जा रहा है। पानी खाली होते ही तालाब में छात्र के होने या न होने का संदेह दूर हो जाएगा। तालाब खाली करने में समय लगेगा। तालाब का पानी वर्मा तालाब में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता छात्र का एक सप्ताह बाद भी नहीं लगा सुराग
- पुलिस ने मोटर लगवा तालाब खाली कराने का शुरू कराया काम
- एक सप्ताह पहले साइकिल व चप्पल मिलने पर परिजनों ने तालाब में डूबने की जताई थी आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed