फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   51 pairs bound in seven Jnmaen

सात जन्माें के बंधन में बंधे 51 जोड़े

Thu, 22 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 22 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
51 pairs bound in seven Jnmaen

कस्बे में कलशहा बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक

विज्ञापन
विवाह सम्मेलन में 51 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। वेद मंत्रोच्चार के बीच वर और वधू ने अग्नि को साक्षी मानकर साथ जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया।

पूर्व चेयरमैन कबरई शिवपाल तिवारी द्वारा 101 जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया गया था। लेकिन 51 जोड़े ही एक दूजे के हो सके। शिशु ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल कबरई में बारातियों के ठहरने का इंतजाम किया गया था। जहां से दोेपहर को बैंड बाजों के बीच एक साथ 51 बारातें कलशहा बाबा मंदिर परिसर पहुंची।

यहां वेद मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। शादी उपरांत प्रत्येक जोड़े को दान स्वरूप एक अलमारी, डबल बेड, टंकी, सोने चांदी के आभूषण, रजाई, बर्तन दिए गए।

बारातियों व उनके साथ आए लोगों के भोजन का भी इंतजाम किया गया। बारातियों की बेहतर व्यवस्था करने के लिए वर और वधू पक्ष ने आयोजक की सराहना की। सारा दिन विवाह सम्मेलन के मौके पर कलशहा बाबा मंदिर परिसर में भारी भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed