फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   500 farmers received fertilizer, more than 1500 returned disappointed.

Mahoba News: 500 किसानों को मिली खाद डेढ़ हजार से अधिक निराश लौटे

Wed, 15 Oct 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
500 farmers received fertilizer, more than 1500 returned disappointed.
बेलाताल/पनवाड़ी। खाद के संकट ने रबी फसल की बोआई की तैयारी में जुटे किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बा बेलाताल में सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी अधिकांश किसानों को खाद नहीं मिल सकी। हालात यह रहे कि महज 500 किसानों को ही खाद हासिल कर सके जबकि डेढ़ हजार से अधिक किसानों को लौटना पड़ा। इससे किसानों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन

किसानों के लिए इस वर्ष टोकन व्यवस्था से खाद वितरित की जा रही है। मंगलवार को पीसीएफ कृषक केंद्र से खाद वितरित होना थी। इसके लिए पांच किमी दूर स्थित कस्बे के एसके महाविद्यालय से टोकन वितरण किया गया। सुबह पांच बजे से ही किसान टोकन लेने के लिए एसके महाविद्यालय में पहुंचने लगे। हालांकि, टोकन वितरण सुबह आठ बजे के बाद शुरू हुआ। देखते ही देखते एसके महाविद्यालय में किसानों की लंबी कतारें लग गईं जबकि पीसीएफ में 500 बोरी ही खाद मौजूद थी।
विज्ञापन

ऐसे में एक किसान को एक बोरी के लिए टोकन दिया गया। पूरे दिन में 500 किसानों को ही खाद मिल सकी जबकि 1,500 किसान बिना खाद के ही लौट गए। बछेछरखुर्द, बछेछरकलां, लमौरा, बिहार, बुधौरा, मवइया आदि गांवों से आए किसान दिनेश, रामदयाल, प्रमोद, देवीदीन आदि ने बताया कि 10 दिन से वह समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। खाद न मिलने से वह परेशान हैं। बिना खाद के वह रबी फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार कस्बे के पीसीएफ केंद्र पर खाद 10 रुपये ओवर रेट में बिकने का मामला सामने आया है। पीसीएफ केंद्र पनवाड़ी में खाद लेने के लिए सुबह चार बजे ही किसानों की लाइन लगना शुरू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 500 पर्चियां किसानों को बांटी गईं। वहीं, किसान संजय ने आरोप लगाया कि खाद सरकारी दर से 10 रुपये अधिक में बेची जा रही है जबकि शासन से रेट निर्धारित है। उधर, पीसीएफ केंद्र प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि खाद का सरकारी रेट 1,350 रुपये प्रति बोरी है। 10 रुपये लेबर चार्ज व पल्लेदारों का लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed