फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   फर्जी मुकदमे के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार, किया प्रदर्शन

फर्जी मुकदमे के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार, किया प्रदर्शन

Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
फर्जी मुकदमे के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महोबा। पिछले सप्ताह शहर के मोहल्ला गांधीनगर में सांसद आवास के पीछे पहाड़ काटकर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर कवरेज करने गए पत्रकारों पर जानलेवा हमले और पत्थरबाजी के मामले में दर्ज एफआईआर पर कोई कार्रवाई न होने और उल्टा पत्रकारों पर एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने से नाराज जिले भर के पत्रकारों ने मुंह में काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। बाद में निष्पक्ष जांच के लिए डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपे।
पिछले सप्ताह कुछ पत्रकार शहर के गांधीनगर स्थित बलखंडेश्वर पहाड़ी में अवैध कब्जे की शिकायत पर कवरेज करने गए थे। तब वहां लोगों ने पत्रकारों पर पथराव कर हमला कर दिया। जान बचाकर भागे पत्रकारों ने सदर कोतवाली में मुकदमा लिखा दिया। तब दूसरे दिन सांसद के कर्मचारियों ने भी पत्रकारों पर हरिजन एक्ट व दो लाख रंगदारी मांगने का मुकदमा लिखा दिया, जिससे आक्रोशित पूरे जिले के पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले शुक्रवार को आल्हा चौक स्थित अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। जहां से पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन करते हुए पूर्व में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई करने व एससीएसटी एक्ट के झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

दो सैकड़ा से अधिक कलमकार हांथो में तख्तियां लेकर पैदल मार्च करते हुए आल्हा चौक से ऊदल चोक, मेनमार्केट, तहसील चौराहा, प्राइवेट बस स्टेंड, रोडवेज होते हुए तहसील परिसर में सभा में तब्दील हो गया। प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि एकजुटता के साथ जिले भर से आए पत्रकारों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। पत्रकारों ने एसपी अनुपम सिंह और डीएम सहदेव को ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की है। एसपी नेे कहा कि वे हर हाल में जांच कराएंगे। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी मुकदमे के विरोध में सड़कों पर उतरे पत्रकार, किया प्रदर्शन
- जिले भर के पत्रकारों ने शहर में निकाला पैदल मार्च
- एसपी और डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई को बुलंद की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed