फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   खरेला में 24 घंटें से बिजली आपूर्ति ठप

खरेला में 24 घंटें से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खरेला में 24 घंटें से बिजली आपूर्ति ठप
महोबा। बिजली विभाग की अधिकारियों की उदासीनता के चलते जिलेभर में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। खरेला में 24 घंटे से तो महोबा शहर में 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। श्रीनगर, कुलपहाड़ में 12- 12 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। शनिवार को शहर में सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। उमस भरी गर्मी में बिजली न आने से लोग बिलबिला रहे है। 16 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जहां पेयजल आपूर्ति ठप रही। वहीं इलेेक्ट्रानिक कारोबार, नेट कैफे, बेल्डिंग मशीनों और आरा मशीनों में ताले लटके रहे। कुछ दुकानदारों ने जनरेटर चलाकर फोटोकापी के नाम पर दुगुने पैसे वसूूलेे। रात में दो बजे से शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

132 केवी सब स्टेशन बजरिया से निकली बिजली लाइन में खराबी आ जाने से रात में दो बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोग भीषण गर्मी में सारा दिन परेशान रहे। बिजली गायब रहने से पेयजल आपूर्ति ठप रही। इससे लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया। सारा दिन गुुजर जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं कर सके। दिनभर बिजली न आने से लोग एक दूसरे से फोनकर बिजली आपूर्ति का हाल चाल जानते रहे। वहीं सारा दिन बिजली विभाग में भी बिजली की स्थिति जानने के लिए घंटियां घनघनाती रही।
विज्ञापन

सारा दिन बिजली आपूर्ति ठप रहने से सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी इनवर्टर बोल गए। जिससे कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। लोग गर्मी से पसीना पसीना रहे। इसी तरह खरेला में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। श्रीनगर में तीन दिन से केवल रात में सात घंटे आपूर्ति की जा रही है जबकि पूरे दिन बिजली गायब रहती है। कस्बा कुलपहाड़ में बिजली की आंख मिचौली दो माह से चल रही है। 24 घंटे में बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली की भीषण कटौती से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
जनरेटर न चलने से बिलबिलाए बच्चें
महोबा। सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण स्कूलों में पंखे न चलने से स्कूली बच्चे गर्मी के कारण पसीने से तरबतर हो गए। प्राइवेट विद्यालयों के छोटे-छोटे कमरों में कैद बच्चे गर्मी से बेहाल रहे। जिन विद्यालयों में जनरेटर सुविधा थी। वहां पर भी एकाध घंटे ही जनरेटर चलाया गया जबकि 70 फीसदी विद्यालयों में जनरेटर न होने से कांवेंट स्कूलों के बच्चे गर्मी से बिलाबिलाते रहे। वहीं जिन विद्यालयों में जनरेटर था वहां भी नाममात्र के लिए जनरेटर चलाया गया, जिससे भारी भरकम फीस लेने वाले स्कूलों के बच्चों को जनरेटर सुविधा नहीं मिली।

इंसेट
बजरिया सब स्टेशन से निकली बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम लगा दी गई है। लाइन मरम्मत करने का काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
शैलेंद्र कुमार
अधिशासी अभियंता
खरेला में 24 घंटें से बिजली आपूर्ति ठप
-जिले में बिजली व्यवस्था का बुुरा हाल, पानी को लेकर मचा हाहाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed