फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Mon, 28 May 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
भाजयुुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
विज्ञापन

-रैली दौरान सरकार के चार साल बेमिसाल नारे से गूूंजा नगर
फोटो 28 एमएएचपी 08 परिचय-बाइक रैली निकालते कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर विधानसभा महोबा और चरखारी में भाजयुमो के नेेतृत्व में बाइक रैली निकालकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाई। बाइक जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महोबा विधानसभा में भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री शिवशंकर सिंह, जिलाअध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर के नेेेतृत्व में शहीद राकेश चौरसिया स्मारक स्थल परिसर से बाइक जुलूस निकाला गया। जो चरखारी बाईपास, पीपीएन चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ पुन: स्मारक स्थल परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। बाइक जुलूस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया। इसके बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष वियोगी शाश्वत के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, शीलू सोनी, प्रवेंद्र रघुवंशी, उमेश गुप्ता, संदीप तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन

कुलपहाड़ प्रतिनिधि अनुसार केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और भाजयुमो के नेतृत्व में रामलला मंदिर कुलपहाड़ परिसर से बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली दौरान भाजपा कार्यकर्ता चार साल बेमिसाल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली डूबेननपुरा, किशोरगंज, टौरियापुरा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, डयोंडी दरवाजा, पुरानी तहसील, नई तहसील होती हुई रामलला मंदिर परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। जहां पर रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. कमलेश सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों के घरों में गैस चूल्हें और बिजली जलने लगी है। रैली में भागवत शरण, अनुज तिवारी, जितेंद्र राजपूत, हिमांशु सोनी, योगेंद्र, हरिदास सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed