{"_id":"59c400584f1c1b2e688b5e0b","slug":"41506017368-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोयाबीन, मूंगफली की फसल को फायदा, उर्द मूंग को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोयाबीन, मूंगफली की फसल को फायदा, उर्द मूंग को नुकसान
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। जिले में हुई बारिश से सोयाबीन, बाद में बेाई गई तिल और मूंगफली की फसल को लाभ होगा। उड़द, मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
किसानों ने इस दफा 70 फीसदी जमीन में उड़द, मूंग व तिल की फसल की बुवाई की थी। 20 फीसदी जमीन पर अरहर बोया था। लेकिन बुधवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी रही। बारिश अधिक हो जाने से खेतों पर कटी पड़ी उड़द मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों का बीज तक निकलना मुश्किल हो गया है। किसान फसल दलहन की फसल बर्बाद होने से खासा चिंतित हैं।
मूंगफली, अरहर और सोयाबीन की फसल 20 से 30 फीसदी जमीन में बोई गई है। इस फसल से किसानेंा को बारिश से लाभ हुआ है। लेकिन बड़े भू भाग में बेाई गई उर्द मूंग की फसल बारिश से बर्बाद हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार का कहना है कि बाद में बोई गई तिल, मूंगफली और सोयाबीन की फसल को इस पानी से लाभ मिलेगा। उनका कहना है कि किसान चिंतित न हो। तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है। इससे किसानों के खेतो में भरपूर नमी रहेगी और रबी की फसल की जुताई बुवाई हो सकेगी।
महोबा। जिले में दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते 24 घंटे में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश होने से जलस्तर बढ़ेगा। साथ ही पशु पक्षियों के लिए भी पानी हो गया है। बांधों और तालाबों में भी 30 सेे 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है।
विज्ञापन
-तीन दिन तक इसी तरह बारिश होने का अनुमान
-जिले मेें 40 मिलीमीटर हुई बारिश