फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   18 जून महोबा पहली फाइल

झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग होगा फोरलेन

Mon, 19 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
18 जून महोबा पहली फाइल
हाईवे के लिए 3000 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग 76 को फोर लेन की मंजूरी मिल गई है। जिले का पहला फोर लेन हाईवे होगा। अभी तक झांसी-इलाहाबाद हाईवे टू लेन बना हुआ है। अब इसे बढ़ाकर फोन लेन बनाया जाएगा। इससे जाम जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी। केंद्र सरकार ने फोर लेन के लिए 3000 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
चित्रकूट धाम मंडल में एक भी फोर लेन सड़कें नहीं हैं लेकिन झांसी-इलाहाबाद फोर लेन को मंजूरी मिलने के बाद यात्रियों को कम समय में लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। मौजूदा समय में महोबा से इलाहाबाद का सफर छह घंटे में पूरा होता है। हाईवे बनने के बाद यह दूरी तीन घंटे में वाहन पूरी कर सकेेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा। साथ ही यातायात व्यवस्था का लोगों को लाभ मिलेगा। टू लेन होने के कारण आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन फोर लेन होने के बाद जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

फोर लेन बन जाने के बाद अभी जिला मुख्यालय से मेडिकल कालेज झांसी जाने के लिए चार घंटे का समय लगता है। फोर लेन बनने के बाद ढाई घंटे में झांसी का सफर तय होगा। इससे मेडिकल कालेज जाने वाले मरीज समय से पहुंच सकेंगे। अब फोर लाइन का लोगों को खासा लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण कानपुर के परियोजना प्रबंधक नवीन मिश्रा ने बताया कि फोर लेन की मंजूरी मिलने के बाद धार्मिक स्थल ओरछा और धर्म नगरी चित्रकूट भी फोर लेन से जुड़ सकेंगे जिससे एक धार्मिक स्थल से दूसरे धार्मिक स्थल तक का सफर दो घंटे साढ़े छह घंटे के स्थान पर साढ़े चार घंटे में पूरा होगा। उन्होंने बताया कि सर्वे का कार्य चल रहा है। सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की रेलवे क्रासिंग में बनेंगे तीन फ्लाईओवर
नेशनल हाईवे पर जिले में तीन स्थानों पर फ्लाईओवर बनेंगे। रेलवे क्रासिंग किड़ारी फाटक, सूपा फाटक और हरपालपुर से पहले रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। फ्लाईओवर बनने से ट्रेनों के आते जाते समय क्रासिंग पर घंटों खड़े रहने की समस्या से निजात मिलेगी और ट्रेन आने के इंतजार की घड़िया खत्म हो जाएंगी।


कस्बों के बाहर से निकलेगी फोर लेन
झांसी-इलाहाबाद राष्ट्रीय राज मार्ग पर पड़ने वाले कस्बों और गांवों से निकली टू लेन का घुमाकर कस्बों के बाहर बाईपास फोर लेन बनाई जाएगी जिससे कस्बे के अंदर के लोगों को वाहनों की धमाचौकड़ी से निजात मिलेगी। पनवाड़ी, भरवारा, सुगिरा, कुलपहाड़ और महोबा कस्बे के बाहर से बाईपास बनाकर फोर लेन निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed