{"_id":"61b0f62f5bc651219c0da298","slug":"400-liters-of-liquor-recovered-from-kabua-dera-mahoba-news-knp668492751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरा डेरा पर छापा, 400 लीटर अवैध शराब व 50 क्विंटल लहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूतरा डेरा पर छापा, 400 लीटर अवैध शराब व 50 क्विंटल लहन बरामद
विज्ञापन
महोबा। पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कबूतरा डेरा सूपा में छापा मारा। मौके से 400 लीटर अवैध शराब, 50 क्विंटल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए है। तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
कोतवाली प्रभारी चरखारी शशि कुमार पांडेय व आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार गुप्ता ने टीम के साथ कबूतरा डेरा सूपा में दबिश दी। पुलिस ने मौके से ओमवती, नगिता व कला कबूतरा को गिरफ्तार कर लिया। जमीन के अंदर ड्रमों भरे गए 50 क्विंटल लहन को पुलिस ने जेसीबी से बाहर निकलवाकर नष्ट कराया। शराब भट्ठी को भी नष्ट कराते हुए दोबारा अवैध शराब का निर्माण होते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।