फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   39 complaints came in solution day, only four resolved

Mahoba News: समाधान दिवस में आईं 39 शिकायतें, सिर्फ चार निस्तारित

Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
39 complaints came in solution day, only four resolved
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ में शनिवार को आयोजित जिलास्तरीय समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जों से संबंधित शिकायतों की भरमार रही। 39 शिकायतों में से महज चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान डीएम ने शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता और एसपी अपर्णा गुप्ता की मौजूदगी में जिला स्तरीय तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ता पूर्व सभासद धर्मेंद्र यादव ने चौधरी तालाब के चारों ओर किए गए अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग की। ब्यारजौ निवासी दृगविजय सिंह ने बंटवारे के बावजूद बड़े भाई द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम प्रधान बहादुर कला ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग की। प्रीति और बृजनंदन ने प्रधानमंत्री आवास की मांग की। पनवाड़ी निवासी हीरामणि ने आवास के लिए भूमि उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। मुढ़ारी निवासी लीलाधर, सूरज प्रसाद वाजपेई व कुलपहाड़ निवासी देवीदीन ने बिजली बिल सही कराकर उचित बिल जमा कराने की मांग की है। इस मौके पर सीडीओ चित्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ हर्षिता गंगवार, तहसीलदार बालकृष्ण, जिलापूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, ईओ निर्दोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील समाधान दिवस के मौके पर कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को उड़द, मूंग व रागी के प्रमाणित उन्नत किस्मों के बीज की मिनी किट वितरित की गई। इस दौरान एसपी अपर्णा गुप्ता व सीडीओ चित्रसेन सिंह ने 10 किसानों को मिनी किट सौंपी। इस मौके पर कृषि अधिकारी डॉ. अभय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed