फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   39 729 will Kisanaen rabi crop insurance

39729 किसानाें को मिलेगा रबी की फसल का बीमा

Fri, 15 May 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 15 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
39 729 will Kisanaen rabi crop insurance
महोबा। इस साल अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसान आज भी रबी की फसल का बीमा पाने के लिए बीमा कंपनियाें के चक्कर काट रहे है। बीमा कंपनी ने फसल नुकसान का सर्वे कराकर क्लेम देने की तैयारी कर ली है। लेकिन अभी तक जिले के एक भी किसान को बीमे की राशि प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

जिले में 40313.84 हेक्टेयर बीमित क्षेत्रफल पर 39729 किसानाें से 1.81 करोड़ रुपये बीमा प्रीमियम लिया गया है। लेकिन इस साल 90 फीसदी से ज्यादा फसलें बर्बाद हो जाने के कारण किसानाें को 29.82 करोड़ रुपये बीमा राशि वितरित की जानी है। बीमा कंपनी ने सर्वे के बाद बीमित राशि खाताें में भेजने के लिए तैयारी पूरी कर ली है।  जिससे किसानों के खातों में जल्द ही बीमे की राशि भेज दी जाएगी। 1.81 करोड़ बीमा प्रीमियम लेने के बाद बीमा कंपनी को 29.82 करोड़ रुपये किसानों को बीमित राशि के रूप में दिया जाना है। जिससे बीमा कंपनी को भारी नुकसान होना तय है। वहीं किसान पहले खरीफ और अब रबी की फसल बर्बाद होने से पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, बीमे की प्रीमियम देने के बाद भी अभी तक बीमे की धनराशि न मिलने से किसानों में खासा आक्रोश है। बीमित राशि के लिए  किसान दिन रात बीमा कंपनी के चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन


बीमा कंपनी ने काम करने से खड़े किए हाथ
बुंदेलखंड में कृषि कार्य बेहद जोखिम भरा होने के कारण बीमा कंपनी भी बुंदेलखंड में आने से डरती हैं। दो साल पहले आई इफको टोक्यो कंपनी पर सिर मुड़ाते ही ओले पड़ गए। कारण, एक साल ही कंपनी किसानाें को बीमा कर सकी और खरीफ की ही फसल बर्बाद हो गई। दूसरे सीजन की रबी की फसल का बीमा करने के कुछ माह बाद रबी की फसल भी ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई। अब बीमा कंपनी को ली गई बीमित राशि से 15 गुना ज्यादा देनी पड़ रही है। जिससे बीमा कंपनी ने भी यहां पर काम करने के मामले में हाथ खडे़ कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉप कटिंग के आधार पर मिलेगा बीमा
बीमा कंपनी ने किसानाें को बीमित राशि देने के लिए पहले खेताें में दिए नुकसान का सर्वे कराया। सर्वे कराने के बाद अब क्रॉप कटिंग के आधार पर बीमित राशि दिए जाने की तैयारी चल रही है। कंपनी ने क्रॉप कटिंग की मेल सांख्यिकी निदेशालय को भेज दी है। वहां से आदेश आने के बाद किसानाें को बीमित राशि मुहैया कराई जाएगी।


खरीफ की बर्बाद हुई फसल की बीमित राशि देने के लिए कंपनी ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किस किसान को कितना बीमा दिया जाना है, इसका गुणा भाग किया जा रहा है। एक दो दिन में कार्य पूरा होने पर किसानाें को बीमित राशि का भुगतान उनके खाताें में भेज दिया जाएगा।
- रूपेश दीक्षित, जिला प्रभारी इफको टोक्यो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed