फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   36 micro industries will be established in the district with Rs 2.72 crores

Mahoba News: 2.72 करोड़ से जिले में स्थापित होंगे 36 सूक्ष्म उद्योग

Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
36 micro industries will be established in the district with Rs 2.72 crores
महोबा। उद्योग विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जिले के 36 युवाओं के लिए 2.72 करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत हो गया है। अब जिले में 36 सूक्ष्म उद्योग स्थापित होंगे। मैन्युफैक्चरिंग व सेवा क्षेत्र के लिए ये युवा आगे आए हैं। अब वह स्वयं का उद्योग स्थापित कर अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना शासन की प्राथमिकता में शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में महोबा में 40 युवाओं को इस योजना के तहत कर्ज मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके सापेक्ष उद्योग विभाग को 105 आवेदन मिले। सत्यापन के बाद सभी आवेदनों को कर्ज स्वीकृति के लिए बैंकों को भेजा गया। बैंकों की ओर से 36 आवेदनों पर 2.72 करोड़ रुपये के कर्ज स्वीकृत किए गए। हालांकि, अभी वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में और आवेदन आने पर कर्ज के लिए स्वीकृत आवेदनों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज ने बताया कि इस योजना के तहत मैन्युफैक्चरिंग के लिए अधिकतम 25 लाख रुपये तक जबकि सेवा क्षेत्र के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक कर्ज स्वीकृत किया जाता है। दोनों ही क्षेत्र में परियोजना स्थापित करने पर स्वीकृत कर्ज पर विभाग की ओर से 25 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है। बैंकों की ओर जो कर्ज स्वीकृत किए गए हैं उससे 36 सूक्ष्म उद्योग स्थापित होंगे। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योजना का लाभ लेने के लिए अन्य युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed