{"_id":"5cc1fd73bdec222dc9132622","slug":"31556217203-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने बिगाड़े हाल, पारा 43 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों ने बिगाड़े हाल, पारा 43 डिग्री के पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। सुबह से शरीर को झुलसा देने वाली धूप श्रमिकों व रिक्शा चालकों के लिए आफत बन गई है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग हाथों में दस्ताने और मुंह में नकाब पहनकर घरों से बाहर निकल रहे है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक सप्ताह से गर्मी का कहर जारी है। सुबह से तेज धूप निकल रही है। दोपहर के समय भीषण गर्मी और लू से लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। गुरुवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। जरूरी काम से आने जाने वाले लोग ही धूप से बचाव के इंतजाम के साथ घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचाव के लिए लोग पेय पदार्थों का सहारा ले रहे है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पारा 44.1 डिग्री के करीब पहुंच जाने से आने वाले मई जून में क्या हालात होंगे, इसको लेकर लोग परेशान हैं। भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के मरीजों में तेजी से इजाफा हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अभी तापमान और जोर पकड़ेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44.1 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा।