फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले

बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले

Sat, 02 Feb 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले

विज्ञापन
बजट में कर्मचारियों, व्यापारियों और किसानों की बल्ले-बल्ले
-विपक्षी दलों ने बजट को बताया चुनावी स्टंट
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा पेश किए गए बजट में सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, व्यापारियों और श्रमिकों को खासी राहत दी है। वहीं किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाने की घोषणा कर किसानों को भी रिझाया है। इस बजट में राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन कर गायों की चिंता भी दिखाई गई है। वहीं विपक्षी बजट को चुनावी स्टंट बता रहे हैं।
ढाई से पांच लाख आयकर छूट से राहत
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सरगम खरे का कहना है कि ढाई लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक आयकर छूट की सीमा किए जाने से कर्मचारियों, शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। उनका कहना है कि पहली दफा किसी सरकार ने आयकर में दोगुना छूट की सुविधा दी है।
विज्ञापन

निवेश पर 6.5 लाख तक टैक्स नहीं
कर्मचारी सुलेमान खान का कहना है कि टैक्स में सरकार ने बड़ी छूट दी है। इससे जिले के सैकड़ों कर्मचारियों को आयकर छूट का लाभ मिलेगा। निवेश करने पर 6.5 लाख तक अब कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। कर्मचारियों ने सरकार के इस बजट की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयकर छूट से छोटे व्यपारी खुश
संयुक्त व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी गुप्ता का कहना है कि आयकर सीमा में पांच लाख तक की छूट दिए जाने से तमाम छोटे व्यापारियों को राहत मिली है। उनका कहना है कि सात लाख तक की आयकर सीमा में छूट करनी चाहिए। इससे मध्यम वर्ग के व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा।
बड़े व्यापारियों को भी मिले राहत
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सेवक नंदवानी का कहना है कि आयकर सीमा पांच लाख तक किए जाने से छोटे व्यापारी खासा खुश है। अब उन्हें आयकर रिटर्न के फॉर्म की झंझट से निजात मिल गई है। सरकार को कुछ बड़े व्यापारियों को भी राहत देनी चाहिए। पांच लाख तक की छूट से बड़े व्यापारियों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

मजदूरों को मिलेगी 3,000 रुपये मासिक पेंशन
बजट में पहली दफा सरकार ने मजदूरों को बड़ी राहत दी है। वर्ष 2019-20 के पेश किए बजट में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मजदूरों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इससे मजदूर वर्ग ने बजट की सराहना की। मनरेगा के लिए बजट में 60 करोड़ की व्यवस्था की गई है। जिससे ग्रामीणांचलों में भी ग्रामीणों को घर बैठे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed