{"_id":"5c2e5858bdec2256f16c045e","slug":"31546541144-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट की घटना का खुलासा न होने से शिक्षक संघ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट की घटना का खुलासा न होने से शिक्षक संघ नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। तहसील चरखारी के प्राथमिक विद्यालय बिंदावर के प्रधानाध्यापक से चार दिन पहले दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का खुलासा न होने से शिक्षक संघ आक्रोशित है। शिक्षकों ने दो दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
कस्बा खरेला निवासी मनोज अनुरागी प्राथमिक विद्यालय बिंदावर में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। चार दिन पहले मनोज बीएलओ की बैठक में शामिल होने के लिए तहसील चरखारी आ रहा था।
तभी रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके प्रधानाध्यापक की बाइक रोक ली थी और मारपीट करते हुए नगदी, मोबाइल व बाइक लूट ले गए। लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी।
विज्ञापन
गुरुवार को एससी/एसटी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष रामसेवक, ब्लाक मंत्री कंधीलाल, गयाप्रयाद, ओमप्रकाश आदि ने घटना के खुलासे की मांग की है। चेतावनी दी है कि घटना का खुलासा न होने पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।