फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बराना बालू घाट में एलएनटी मशीन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

बराना बालू घाट में एलएनटी मशीन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बराना बालू घाट में एलएनटी मशीन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
महोबा/पनवाड़ी। अवैध खनन के लिए चर्चित बराना बालू घाट में अफसरों की अनदेखी और सत्ता पक्ष के लोगों की दबंगई से एक ट्रक चालक की जान चली गई। रोक के बाद भी निजी भूमि के पट्टे की जमीन पर एलएनटी मशीने लगाकर कराए जा रहे अवैध खनन के दौरान बालू लोड कराने गए ट्रक चालक की एलएनटी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद बालू घाट में काम कर रहे मजदूर और मशीन चालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है। मृतक के भाई की तहरीर पर थाना पनवाड़ी में एलएनटी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी क्षेत्र के बराना घाट में रामदेवी के नाम निजी भूमि का पट्टा है, लेकिन महिला द्वारा बालू हटाए जाने के बजाय सत्ता पक्ष के लोग इस पर अवैध खनन करा रहे है। निजी भूमि के पट्टों में एलएनटी मशीनों से खनन पर पूरी तरह रोक है, लेकिन दिन रात एलएनटी मशीनों से बालू भरी जा रही है। अधिक कमाई के लालच में माफिया दिन रात मशीनों से खनन करा रहे है। शुक्रवार की रात जनपद सीतापुर के ग्राम लोहजरा निवासी राजेंद्र यादव (31) पुत्र लक्ष्मण बराना घाट में बालू लोड कराने गया था। पैसा देकर बालू लोड कराते समय एलएनटी मशीन चालक ने लापरवाही बरतते हुए मशीन का बोकट जमीन पर रख दिया, जिससे बोकट में दबकर राजेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद एलएनटी चालक और काम कर रहे मजदूर भाग निकले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों के सहयोग से राजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के भाई श्रीकिशन ने भाई की मशीन से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पनवाड़ी में तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात एलएनटी चालक के खिलाफ धारा 279, 304 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बलजीत सिंह का कहना है कि एलएनटी चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
प्रशासन करता कार्रवाई तो न होती घटना
महोबा। सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा बालू का अवैध खनन कराए जाने से प्रशासन कार्रवाई करने से बच रहा है। यही वजह है कि निजी भूमि के पट्टों में धड़ल्ले से एलएनटी मशीनें लगाकर बालू निकाली जा रही है। इसकी शिकायतें कई बार हुई और प्रिंट व सोशल मीडिया में यह मुद्दा गूंजता रहा लेकिन मशीनों से खनन पर पाबंदी नहीं लग सकी। यदि प्रशासन कार्रवाई करता तो यह घटना होने से बच जाती।

एलएनटी मशीन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत
- बराना बालू घाट का मामला, घटना के बाद मशीनों में काम कर रहे लोग मौके से हुए फरार
- मृतक के भाई ने थाना पनवाड़ी में दर्ज कराया मुकदमा
- निजी भूमि के पट्टे की आड़ में अवैध खनन कर रहे सत्ता पक्ष के लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed