फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   करंट से 12 पशुओं की मौत

करंट से 12 पशुओं की मौत

Tue, 26 Sep 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
करंट से 12 पशुओं की मौत
थाना क्षेत्र के महेबा गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया, जिससे 12 पशुओं की मौत हो गई। इसमें करीब छह गायें थीं। पशुपालकों ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। अधिशाषी अभियंता ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



महेबा गांव में तमाम जानवर खेत में चर रहे थे। इस दौरान स्पार्किंग हुई और तार टूट कर नीचे जानवरों पर गिर पड़ा। करंट लगने से 12 जानवरों की मौत हो गई।

इसमें छह गायें बताई जा रही है। करंट से मरने वाले जानवरों में तीन पशुपालकों के हैं, जबकि अन्य अन्ना जानवर बताए जा रहे हैं।

मरने वाले में एक गाय और एक भैंस कबरई के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सरमन रैकवार की हैं। सरमन ने बताया कि वह जानवरों को चरा रहा था कि अचानक स्पार्किंग से चिंगारी निकली और तार टूटकर गायों पर गिर पड़ा। दूसरी जर्सी गाय बाल्मीकि पाठक की थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही 35 हजार में गाय खरीदी थी। जो गायों के झुंड में चर रही थी। करंट से मरने वाली अन्य नौ अन्ना जानवर थे।

करंट से गायों की मौत की सूचना पर आसपास के ग्रामीण जुट गए। वे मुआवजे की मांग करने लगे। गायों की मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई। एसडीएम राजेश कुमार और थानाध्यक्ष बलजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों ने पशुपालकों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए। एसडीएम ने बताया कि करंट से मरने वाले जानवरों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


हवा के झोकें की वजह से तारों में स्पार्किंग हुई और एक तार टूट कर नीचे गिर गया। संयोग से खेत में जानवर चर रहे थे। उधर, बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नंहू सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन से पशुओं की मौत की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

करंट से 12 पशुओं की मौत
खेत में टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आए पशु
पशुपालकों ने बिजली विभाग से की मुआवजे की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed