फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   3 sipahiyo samet 11 ko karona

जिले में तीन सिपाहियों समेत 11 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
3 sipahiyo samet 11 ko karona
महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को तीन पुलिस कर्मचारियों समेत 11 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। थाना खरेला के तीन सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने थाने को सैनिटाइज कराया। पुलिस कर्मचारियों को एक-दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने की बात कही गई। जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 323 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला जारीगंज में पिता के बाद अब उसकी बेटी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी मोहल्ले में एक और युवक संक्रमित मिला। पनवाड़ी कस्बे में दो, कस्बा कुलपहाड़ के टौरियापुरा में तीन और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में एक कोरोना पॉजिटिव निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बों और गांव में जाकर सैनिटाइजेशन करने बाद ग्रामीणों को बाहर न निकलने की सलाह दी।
विज्ञापन

खरेला प्रतिनिधि के अनुसार थाना खरेला में तैनात तीन सिपाहियों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई। जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। तीनों सिपाहियों को स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही थाने के अन्य सिपाहियों को सचेत किया और थाना परिसर व थाने को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed