{"_id":"624c8e52b6742306fb7f9c98","slug":"285-49-crore-development-proposal-awaiting-approval-mahoba-news-knp689551939","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 285.49 करोड़ करोड़ से विकास कार्यों को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 285.49 करोड़ करोड़ से विकास कार्यों को लगेंगे पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जनपद में आने वाले समय में 285.49 करोड़ से विकास कार्य होंगे। जिला योजना समिति की बैठक में 46 विभागों के कार्यों का प्रस्ताव रखा गया जो कि बिना किसी हो हल्ला के पास हो गया।
मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना 2022-23 की तैयारी के संबंध में डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह ने बताया गया कि जिला योजना 2022-23 के लिए 285.49 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है। जिला योजना में कृषि, ग्राम विकास, चिकित्सा, डूडा, वन, सिंचाई, पंचायतीराज, पीडब्ल्यूडी, नेडा, पर्यटन, सेवायोजन व समाज कल्याण आदि सहित कुल 46 विभागों को सम्मलित किया गया है। इस मौके पर डीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत 10 अप्रैल तक अपनी योजनाओं का प्रस्ताव पारित कर क्षेत्र पंचायत को उपलब्ध करा दे और क्षेत्र पंचायत 20 अप्रैल तक बैठक कर जिला पंचायत को प्रस्ताव भेज दें। साथ ही जिला पंचायत 30 अप्रैल तक उन योजनाओं को पास कर सम्बन्धित विभाग की जिला योजना में सम्मलित कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, समाज कल्याण अशोक कुमार, डीपीआरओ संतोष कुमार, बीएसए सूर्यभान, डीएसटीओ अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।