{"_id":"5aeb50944f1c1b350b8b7ec8","slug":"28-candidates-including-sp-bjp-filled-pamphlets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, भाजपा समेत 28 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, भाजपा समेत 28 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
mahoba
Updated Thu, 03 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पुष्पेंद्र यादव समर्थकों के पर्चा दाखिल करते
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक लिमिटेड महोबा का प्रबंध कमेटी के 14 सदस्यों के लिए गुरुवार को तहसील सभागार में 28 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। भाजपा प्रत्याशी चक्रपाणि त्रिपाठी ने तामझाम के साथ तहसील पहुंचकर दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र यादव ने भी समर्थकों के साथ पहुंचकर तहसील में नामांकन पत्र दाखिल किया। वंदना यादव समेत 28 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। मतदान 10 मई को कराया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह और तहसीलदार राजेंद्र कुमार की देखरेख में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलती रही। किसी प्रत्याशी ने तामझाम के साथ तो किसी प्रत्याशी ने सादगी के साथ परचा दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुबह से तहसील परिसर में खासी गहमा-गहमी रही। नामांकन के लिए अपर जिलाधिकारी और तहसीलदार महोबा को आरओ बनाया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच, 7 मई को नाम वापसी और चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 10 मई को मतदान और मतगणना होगी। सभापति, उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए 11 मई को मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान के बाद मतगणना भी कराई जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में हवा बनाने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है। नामांकन के बाद चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी मतदाताओं के घर जा जाकर संपर्क साधने में जुट गए हैैं।