फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   25 students enrolled at the ITI on the final day.

Mahoba News: आईटीआई में अंतिम दिन 25 छात्रों ने लिए दाखिले

Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
25 students enrolled at the ITI on the final day.
महोबा। राजकीय आईटीआई में पांचवें चरण की दो दिवसीय प्रवेश प्रक्रिया का सोमवार को समापन हो गया। आईटीआई महोबा में अंतिम दिन विभिन्न पाठ्यक्रमों में 25 छात्र-छात्राओं के दाखिले हुए जबकि ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में 167 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय आईटीआई महोबा, चरखारी, बेलाताल व खरेला संचालित हैं। राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने से चूके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया गया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चौथे चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई सीटें खाली रहने पर इन सीटों को भरने के लिए राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने पंचम चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। 18 व 19 अक्तूबर को पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान आईटीआई महोबा में पहले दिन 50 छात्रों के प्रवेश हुए जबकि दूसरे दिन 25 छात्रों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नवप्रवेशित छात्रों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। उधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजी. अभिषेक मिश्रा का कहना है कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के पांचवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई गई। परिषद का निर्देश आता है तो रिक्त सीटों पर छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed