फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   242 ITI seats remained vacant

Mahoba News: खाली रह गईं आईटीआई की 242 सीटें

Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 29 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
242 ITI seats remained vacant
महोबा। आईटीआई में रिक्त चल रही सीटों पर प्रवेश के लिए एक और मौका दिए जाने के बाद भी छात्र-छात्राओं ने रुचि नहीं दिखाई। इससे विभिन्न ट्रेडों की 242 सीटें खाली रह गईं। चौथे चरण में महज 99 छात्र-छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी आईटीआई की वायरमैन, कंप्यूटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, प्लंबर, शॉर्टहैंड, सिलाई-कढ़ाई समेत विभिन्न ट्रेडों की 341 सीटें खाली रह गईं। तब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चौथे चरण में प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर को आदेश जारी किया गया। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर निर्धारित की गई। इन रिक्त सीटों पर अभी तक 99 छात्रों ने आवेदन किया।
विज्ञापन

दस्तावेजों की जांच पड़ताल के बाद चौथे चरण में 99 छात्रों को संबंधित ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। अभी भी आईटीआई में 242 सीटें रिक्त हैं जबकि प्रवेश के लिए दो दिन का समय शेष है, लेकिन विभाग की छुट्टी होने के चलते अब एक भी प्रवेश होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आईटीआई की सभी सीटें भर पाना मुश्किल है। उधर, आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार का कहना है कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया गया लेकिन सभी सीटें नहीं भर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed