{"_id":"648f51dcbdede74d1d0df904","slug":"22-candidates-filed-nomination-papers-mahoba-news-c-12-1-292905-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 22 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 22 उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के सदस्यों, सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधि पद के चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान 22 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 22 जून को जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी के सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा जबकि 23 जून को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। तहसील कार्यालय में रविवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक नामांकन किए गए। नामांकन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवार अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचे। उम्मीदवारों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना नामांकन किया। एसडीएम सदर अरुण दीक्षित की मौजूदगी में 22 दावेदारों ने अपने नामांकन किए। सहायक निर्वाचन अधिकारी और नायब तहसीलदार धनराज कुमार ने बताया कि 14 पदों के सापेक्ष 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किए हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी।