{"_id":"5c7580f0bdec222c51029275","slug":"21551204592-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की शिकायतों पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की शिकायतों पर भड़के डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिलाधिकारी सहदेव की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली से संबंधित होने के चलते कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना, मातृृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, 108 व 102 एंबुलेंस सेवा, नि:शुल्क भोजन योजना, जननी शिशुु सुरक्षा योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ डॉ. सुमन को निर्देश दिए कि संचालित योजनाओं को लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण कराएं। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड आवंटित कराए जाएं। डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सालयों में दवाएं एवं स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा, सीएमएस महिला डॉ. एसके वर्मा, अपर सीएमओ डा. सज्जन कुमार, लेखाधिकारी वीके तिवारी, प्रशांत वैजंतरी आदि मौजूद रहे।