{"_id":"5b76f90542c792465704104c","slug":"21534523653-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हें की चिंगारी से तीन मकानों में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हें की चिंगारी से तीन मकानों में लगी आग, हजारों का नुकसान
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमौरा (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम कैथोरा में गुरुवार की रात चूल्हे की चिंगारी से एक मकान में लगी आग ने जमकर कहर बरपाया। आग की लपटों ने दो और मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीनों मकानों में रखी हजारों रुपये कीमत की गृहस्थी और खाद्यान्न जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार परेशान है।
ग्राम कैथोरा निवासी गोविंद राजपूत की कच्ची अटारी में खाना बनाया जाता था। गुरुवार की रात खाना बनाने के बाद परिजनों ने चूल्हें की आग नहीं बुझाई और खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। रात करीब दो बजे चूल्हे की चिंगारी से मकान में आग लग गई। आग की लपटे और धुएं का गुबार भरने पर परिजन जाग गए और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शोर शराबा सुनकर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलश्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोसी शंकर और कृपाल के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
धूं-धूंकर जल रही आग को देखकर लोगों ने थाना अजनर पुलिस, फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीनों मकानों में रखी हजारों की गृहस्थी, खाद्यान्न, कपड़े व कच्चे मकान जलकर राख हो गए। लेखपाल ममता देवी ने अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन करते हुए पीड़ितों का सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। घटना में करीब दो लाख रुपये की क्षति का अनुुमान लगाया गया है।
विज्ञापन
तीन मकानों में लगी आग, हजारों का नुकसान
- दमकल गाड़ी ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू
- राजस्व लेखपाल ने अग्निकांड में हुई क्षति का किया आंकलन