फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बैठक में बिजली, पानी व सफाई का गूंजा मुद्दा

बैठक में बिजली, पानी व सफाई का गूंजा मुद्दा

Sun, 18 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बैठक में बिजली, पानी व सफाई का गूंजा मुद्दा

विज्ञापन
बैठक में बिजली, पानी व सफाई का गूंजा मुद्दा
ईद व अलविदा जुमा की नमाज के लिए हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
चरखारी महोबा। ईद व अलविदा जुमा की नमाज को लेकर रविवार को कोतवाली चरखारी परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बिजली, पानी व सफाई का मुद्दा छाया रहा। रमजान में बिजली की भीषण कटौती को लेकर मुस्लिमों में खासा रोष दिखा। अफसरों ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
उपजिलाधिकारी चरखारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई पीस कमेटी की बैठक में लोगों ने बताया कि रमजान माह में बिजली की भीषण कटौती की जा रही है। इससे रोजेदारों को दिक्कत हो रही है। 24 घंटे में महज 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोगों ने बताया कि पेयजल के लिए भी लोग परेशान है। तीन दिन में एक बार आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने मस्जिदों वाले रास्तों की बेहतर साफ सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित विभागों को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। ताकि वर्षों से चली आ रही आपसी सौहार्द की मिसाल कायम रह सके। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला, मनोहरलाल गुरुदेव, अधिवक्ता केशव, अश्वनी द्विवेदी, नरेंद्र श्रीवास्तव, नवी अहमद, अशोक महाराज, मुन्ना खां, डा. सुरेश खरे, नंदराम, मुहम्मद अहमद, तेजप्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed