फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सेलटैक्स के स्थापना दिवस पर व्यापारियों को बताए कारोबार के गुर

सेलटैक्स के स्थापना दिवस पर व्यापारियों को बताए कारोबार के गुर

Wed, 27 Feb 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेलटैक्स के स्थापना दिवस पर व्यापारियों को बताए कारोबार के गुर
महोबा। जीएसटी सरकार के आर्थिक विकास की रीढ़ है। जिसे पहले बिक्री कर फिर व्यापार कर और फिर वाणिज्य कर फिर एक जनवरी 2008 को वैट तथा एक जुलाई 2017 को जीएसटी का नाम बिक्री पर देय कर रखा गया। समय-समय पर व्यापारियों के हित में तमाम फैसले सरकार ने लिए तब कर प्रणाली सरलीकृत हो सकी।
विज्ञापन

71 साल से चले आ रहे वाणिज्य कर विभाग का धूमधाम से स्थापना दिवस मनाते हुए डिप्टी कमिश्नर राम प्रकाश पांडे ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के विकास में जीएसटी का बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन

सेंट्रलाइज सिस्टम एक जुलाई 2017 को लागू कर केंद्र ने लोगों को कई तरह के करों से राहत दी। असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद पांडेय ने कहा कि बिक्री कर देश स्वतंत्र होने के बाद 1948 में आज ही के दिन लागू हुआ था। तब से कई नियमों को बदला गया व्यापारी कैसे सरलीकृत तरीके से काम कर सके सरकार का इसमें फोकस रहा। व्यापारियों को पांच लाख के दुर्घटना बीमा को भी लागू कराया गया। जिसका लाभ सभी व्यापारियों को देय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर प्रवर्तन अमित कुमार सिंह ने कहा कि जीएसटी लागू होने के डेढ़ साल बाद तमाम संशोधन व्यापारियों के हित में केंद्र सरकार ने किए। सब सिस्टम आनलाइन कर देने से आफिस आने जाने की दौड़-धूप बच गई। इस मौके पर व्यापारियों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर मानसिंह, कालूराम, जगदीश कुमार, रूपेश, अंकित तिवारी, कपिल चौबे, प्रदीप गुप्ता, ब्रजेंद्र, श्रीकांत पुरवार, मुलायम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

सेलटैक्स के स्थापना दिवस पर व्यापारियों को बताए कारोबार के गुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed