फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पुलिस लाइन मार्ग में स्कूली वैन पलटी, बाल बाल बचे बच्चे

पुलिस लाइन मार्ग में स्कूली वैन पलटी, बाल बाल बचे बच्चे

Fri, 15 Feb 2019 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मार्ग में स्कूली वैन पलटी, बाल बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
महोबा। शहर के किड्स एकेडमी पब्लिक स्कूल की वैन पुलिस लाइन मार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास खड़े लोगों ने वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और उनके अभिभावकों को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां बच्चों के अभिभावक पहुंच गए। अभिभावकों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शहर में संचालित किड्स एकेडमी विद्यालय की स्कूली वैन शुक्रवार की सुबह बच्चों को लेने गई थी। कलक्ट्रेट कालोनी के पास रहने वाले हरदेव वर्मा के दो बच्चे निधि व सक्षम विद्यालय में कक्षा एक व केजी में पढ़ते है। वैन सक्षम, निधि समेत आधा दर्जन बच्चों को लेकर पुलिस लाइन रोड से होते हुए विद्यालय जा रही थी। तभी पुलिस लाइन मार्ग में चालक अपना संतुलन खो बैठा। जिससे वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे अभिभावक बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि रोजाना पुराना चालक वैन लेकर आता था लेकिन आज किसी नए चालक को भेजा गया। चालक की लापरवाही से दुर्घटना घटी है।
विज्ञापन

स्कूली वैन पलटी, बाल बाल बचे बच्चे
- सूचना पर मौके पर पहुंचे अभिभावक, चालक पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed