{"_id":"5b4b786e4f1c1b3a748b4d50","slug":"201531672686-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात शिशुओं की मौतों का सिलसिला जारी है। एक माह के अंदर आधा दर्जन शिशुओं की मौत हो चुकी है। शनिवार की रात महिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक नवजात शिशु की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने नर्सों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है।
थाना खरेला के ग्राम टिकरी निवासी रेखा पत्नी चरनदास को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की शाम परिजन उसे महिला जिला अस्पताल लाए। जहां उसे भर्ती किया गया। रात में महिला ने नवजात शिशु को जन्म दिया। जन्म के बाद ही नवजात की हालत बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन भड़क गए और नर्सों पर प्रसव में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पीड़ित चरनदास ने बताया कि नर्सों ने जच्चा बच्चा की हालत ठीक होने की जानकारी दी और कुछ देर बाद ही नवजात की मौत हो गई। पीड़ित ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुमन सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराकर दोषी नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि एक माह के अंदर आधा दर्जन नवजात शिशुओं की मौत हो चुकी है। कई मामलों में लापरवाही उजागर हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर सीएमओ डॉ. सुमन का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा
- प्रसव के दौरान नर्सों पर लगाया लापरवाही का आरोप
- एक माह में आधा दर्जन से अधिक नवजात शिशुओं की हो चुकी है मौत