फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   201 days are fast

201 दिन से कर रहे अनशन

Fri, 24 Feb 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 24 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
201 days are fast
टांडा में पशु चिकित्सालय परिसर में खड़े वाहन। अमर उजाला
बुंदेलखंड के महोबा शहर में एम्स खुलवाने के लिए बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व उनके साथियों द्वारा ऐतिहासिक संघर्ष जारी है। 201 से दिन अनशन पर बैठे तारा पाटकर मांग पूरी न होने तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया है। संयोजक आल्हा चौक पर सात अगस्त 2016 से उपवास व अन्न त्याग अनशन कर रहे है।
विज्ञापन



बारिश, सर्दी, गर्मी और तीज त्यौहार अनशन स्थल पर गुजारने वाले तारा पाटकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके पास सभी दलों के प्रत्याशी आए और क्षेत्र की मरणासन्न स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए महोबा में एम्स खुलवाने के लिए विधानसभा में लड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



उन्होंने बताया भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में उत्तर प्रदेश में छह क्षेत्रों में एम्स स्तर का अस्पताल खोलने का वादा किया है। उन्होंने बताया कि जब तक महोबा शहर में एम्स की घोषणा नहीं करा लेते, तब तक नंगे पैर चलेंगे। संयोजक पिछले 18 महीनों से जूते, चप्पल त्याग कर नंगे पैर चल रहे है। उन्होंने बताया कि वह सुबह दूध व केला खाते है और शाम को पकी हुई सब्जी का सेवन करते है। अनशन स्थल पर शुक्रवार को उनका साथ देने के लिए अमरचंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना प्रजापति, अच्छेलाल राजपूत, दिलीप नामदेव, करन साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed