फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   200 per kg reached garlic, smashed all records

200 रुपये किलो पहुंचा लहसुन, तोड़े सारे रिकार्ड

Wed, 02 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Wed, 02 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
200 per kg reached garlic, smashed all records
जिले में प्याज के बाद अब लहसुन की भी कीमतें भी बढ़ गई हैं। आम दिनों में 50 रुपये किलो बिकने वाला 200 रुपये बिक रहा है। लहसुन की कीमत तीन से चार गुना बढ़ने से लहसुन गरीबों की सब्जी से गायब हो गया है। बढ़ती लहसुन की कीमतों ने सब्जी का स्वाद बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन

सूखे की मार अब लहसुन पर भी पड़ी है। समय से बारिश न होने और कुओं में पानी का जलस्तर घट जाने के कारण सिंचाई न हो पाने से लहसुन की उपज घट गई है। लहसुन की मांग अधिक होने और उपज कम होने से इसकी कीमतें तीन गुना बढ़ गई हैं। बाजार में ढेर लगाकर बिकने वाला लहसुन अब दुकानदार थोड़ा बहुत खरीद कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन

महंगाई ने गरीब वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। पहले अरहर की दाल, फिर प्याज और अब लहसुन की कीमतें बढ़ने से लोग सब्जी में लहसुन नहीं डाल रहे है। सब्जी कारोबारी इब्राहीम राइन, बिल्ले राइन का कहना है कि लहसुन की उपज कम होने के कारण और बाहर से भी लहसुन की आवक कम होने से मांग बढ़ी है। जिसके चलते लहसुन की कीमते बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि  लहसुन की बढ़ती कीमतों ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। उनका कहना है कि आज तक 200 रुपये किलो लहसुन नहीं बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed