फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 mud houses collapsed due to continuous rain; households of thousands ruined

Mahoba News: लगातार बारिश से ढहे 20 कच्चे मकान, हजारों की गृहस्थी बर्बाद

Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
20 mud houses collapsed due to continuous rain; households of thousands ruined
फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद
-मकान गिरने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर
विज्ञापन

-पीड़ितों ने पुलिस व राजस्व विभाग को सूचना देकर लगाई मदद की गुहार
फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद
फोटो 28 एमएएचपी 19 परिचय-श्रीनगर क्षेत्र में लगातार बारिश से ढहा कच्चा मकान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/श्रीनगर/खरेला। जिले में लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को 20 से अधिक कच्चे मकान ढह गए। इससे हजारों की गृहस्थी मलबे में दबकर बर्बाद हो गई। पीड़ितों ने पुलिस और राजस्व विभाग को सूचना देकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
एक सप्ताह से हो रही बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे लेकिन बारिश न होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार हुई बारिश से ब्लॉक कबरई के बीजानगर गांव में प्रेमचंद्र, राजाराम, भवानीदीन, शिवनारायण, राजरानी आदि के मकान भरभराकर गिर गए। इससे गृहस्थी, खाद्यान्न व अन्य कीमती सामान बर्बाद हो गया। राजाराम का मकान गिरने से पांच बकरियां और छह भैंस दब गईं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। श्रीनगर संवाद के अनुसार एक सप्ताह से लगातार हुई बारिश ने गरीबों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश के चलते कस्बे के मलखान, छब्बू अहिरवार, ब्रजकिशोर, भोला प्रजापति, जियालाल, किशोरी यादव, चंपा देवी आदि के कच्चे मकान गिरने से हजारों का नुकसान हुआ। एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय का कहना है कि संबंधित लेखपालों को गिरे मकानों का सर्वे किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को सहायता दिलाई जाएगी। खरेला संवाद के अनुसार लगातार बारिश से पड़़ोरा गांव में रज्जन द्विवेदी, परथनिया में ईश्वरदास व रामचरण कुशवाहा, बारी गांव में रामचरण, शिवचरण, राजू, मुन्नेर और शिवकुमार व पुन्नियां में रामबाबू का मकान ढहने से गृहस्थी, कीमती सामान और कृषि उपकरण मलबे में दबकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

---------
बारिश थमी पर आफत बरकरार, गांवों व घरों में भरा पानी
फोटो 28 एमएएचपी 20 परिचय-कीरत सागर ओवरफ्लो होने से मोहल्ला आलमपुरा में इस तरह भरा पानी। संवाद
महोबा। शहर के ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब के ओवरफ्लो होने से पानी यशोदानगर और आलमपुरा मोहल्ले में घुस गया। घरों के बाहर तीन दिन से चार फीट तक पानी भरा होने से लोग परेशान हैं। वह जरूरी काम से भी नहीं निकल पा रहे हैं। इससे उनका जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कुछ यही हाल जिला मुख्यालय से जुड़े बीजानगर गांव का है। यहां मुख्य सड़क से लेकर गांव की गलियों तक पानी भरा है। जरूरी काम से लोग नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। बीजानगर गांव निवासी लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि उसकी पत्नी अनीता को दो दिन पहले प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को फोन किया। गांव में तीन फीट तक पानी भरा होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। तब निजी चार पहिया वाहन से दूसरे मार्ग शाहपहाड़ी होते हुए अनीता को महिला अस्पताल ले गए। जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। अभी भी मुख्य मार्ग व गांव में पानी भरा है। इससे वह वापस नहीं जा पा रहे हैं। गांव के तुलाराम के घर में पानी भरने से वह पंचायत भवन में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
प्रशासन के साथ समाजसेवियों ने बढ़ाए पीड़ितों की मदद को हाथ
फोटो 28 एमएएचपी 21 परिचय-बीजानगर गांव में नाव से पहुंचकर पीड़िताें को लंच पैकेट वितरित कराते व्यापार मंडल के अध्यक्ष। संवाद
महोबा। लगातार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कीरत सागर तालाब उफनाने से यशोदानगर और आलमपुरा में जलभराव होने से जिला प्रशासन की ओर से लंच पैकेट आदि की व्यवस्था की जा रही है। वहीं समाजसेवियों ने भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष और समाजसेवी भागीरथ नगायच ने शहर के दोनों मोहल्लों के साथ बीजानगर गांव में जलभराव होने पर वहां नाव से पहुंचकर पीड़ितोंं को भोजन व पानी की व्यवस्था कराई। इससे लोगों ने राहत महसूस की। समाजसेवी ने बताया कि कठिन समय में पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

---------
बाढ़ में फंसे पांच लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
फोटो 28 एमएएचपी 22 परिचय-जरौली गांव में बाढ़ में फंसे लोगोंं को सुरक्षित निकालती पुलिस। संवाद
महोबा। अतिवृष्टि के चलते ब्लॉक चरखारी के जरौली गांव में खेत के पास बने मकान के आसपास जलभराव हो गया। पांच लोगों के बाढ़ में फंसने की सूचना मिलते ही थाना खरेला पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से मकान में फंसे राजेश, उसकी पत्नी सुदामा, बेटा लोकेंद्र, विनोद और मोहिनी को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही उनके पशुओं को बाहर लाया गया। पुलिस ने नदी के रपटे का पानी का बहाव तेज होने के चलते ग्रामीणोंं को रपटा के पास न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की।

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

फोटो 28 एमएएचपी 18 परिचय-बीजानगर गांव में बारिश से इस तरह ढहे कच्चे मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed