फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   20 dogs died after eating poisonous loaves

अराजकतत्वों ने डाला जहर, 20 कुत्तों की मौत से हड़कंप

Sun, 05 Sep 2021 05:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
20 dogs died after eating poisonous loaves
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में जहर लगाकर फेंकी गईं रोटियां खाने से दो दिन में 20 कुत्ते मर गए। पुलिस ने मृत कुत्तों को गांव के बाहर दफना दिया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बसौरा गांव के कई किसानों ने खेतों की रखवाली के लिए कुत्तों को पाल रखा हैं। रात के समय कुत्तों के झुंड सड़क से गुजरने वाले लोगों पर भौंकते हैं। शुक्रवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने रोटियों में जहर मिलाकर कई स्थानों पर डाल दिया। जिससे दो दिन के अंदर 20 कुत्ते मर गए। घटना से गांव में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति समेत कई ग्रामीणों ने थाने में तहरीर देकर बताया कि शरारती किस्म के लोग कुत्तों के भौंकने से घटनाओं को अंजाम नहीं दे पा रहे थे। जिसके चलते जहर दिया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस को एक स्थान से पॉलिथीन में जहर बरामद हुआ है। जिसे आग लगाकर नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीनगर अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। गांव में पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है।
इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रतन सिंह ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण ने उन्हें फोन से अवगत कराया था। गांव जाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed