{"_id":"628d184760071015d66996dd","slug":"2-problem-no-electricity-in-42-villages-for-30-hours-mahoba-news-knp698656269","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 घंटे से 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 घंटे से 42 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। तेज आंधी व बारिश में हाईटेंशन लाइन के खंबे टूटने से श्रीनगर समेत 42 गांवों की विद्युत आपूर्ति 30 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने से यूपी-एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध से महोबा व श्रीनगर को होने वाली पेयजल आपूर्ति भी ठप है। विद्युत विभाग के कर्मचारी खंभे व लाइन दुरुस्त करने में पूरे दिन जुटे रहे।
सोमवार की दोपहर आंधी व बारिश में 33 केवी की हाईटेंशन लाइन में खराबी आ गई थी। कई स्थानों पर पोल टूटकर गिरने और लाइन में फाल्ट आने से 42 गांव अंधेरे में डूब गए। सोमवार को पूरे दिन मौसम खराब होने के चलते कर्मचारी लाइन में फाल्ट नहीं ढूंढ़ सके। मंगलवार को पूरे दिन विद्युत पोल व लाइन दुरस्त करने का काम चलता रहा। जिससे शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। विद्युत विभाग के अवर अभियंता जयवीर सिंह का कहना है कि श्रीनगर पावर हाउस से निकली एचटी लाइनें अधिक लंबी है। आंधी पानी के चलते कई स्थानों पर पोल टूट गए और लाइनों में फाल्ट आ गया। लाइनमैन कार्य में लगे हैं, जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
रलवे स्टेशन का टिन शेड उड़ा
कुलपहाड़। बूंदाबांदी के बीच सोमवार की दोपहर व रात के समय आई तेज आंधी से कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन के यात्री प्रतीक्षालय का टीनशेड उड़ गया। छत उड़ने पर तेज आवाज आने से मौजूद रेलवे कर्मचारियों को बड़े नुकसान की आशंका हुई। स्टेशन मास्टर समेत अन्य कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो प्रतीक्षालय की छत के एक हिस्से का टिनशेड गायब था। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों को भेजी है। (संवाद)