फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बेकाबू डंपर ने बाइक व पिकअप में मारी टक्कर, छह लोग घायल

बेकाबू डंपर ने बाइक व पिकअप में मारी टक्कर, छह लोग घायल

Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू डंपर ने बाइक व पिकअप में मारी टक्कर, छह लोग घायल
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में कस्बा कबरई के पास बेकाबू डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद तेज गति से भाग रहे डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। दो की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे में रविवार की दोपहर कबरई से महोबा की ओर आ रहे डंपर चालक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर कुचल दिया। दुर्घटना में बाइक सवार अनिल (25) कल्लू व शिवलाल पुत्र कामता निवासी गंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद तेज गति से भाग रहे डंपर चालक ने कुछ दूरी पर सवारियों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। जिससे पिकअप सड़क किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना में पिकअप सवार महिला रामरती, मुन्ना, देवीदीन समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में अनिल व शिवलाल की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। चालक डंपर सहित फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डंपर ने बाइक व पिकअप में मारी टक्कर, छह लोग घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed