फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   40 दिन की वेटिंग के बाद आधार कार्ड बनवाने का आ रहा नंबर

40 दिन की वेटिंग के बाद आधार कार्ड बनवाने का आ रहा नंबर

Wed, 27 Feb 2019 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
40 दिन की वेटिंग के बाद आधार कार्ड बनवाने का आ रहा नंबर
कुलपहाड़ (महोबा)। सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। जिससे आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। आधार न होने से 12 हजार किसानों की सम्मान निधि अटकी है। आधार बनवाने के लिए 40 दिन की वेटिंग के बाद नंबर आ रहा है।
विज्ञापन

कुलपहाड़ तहसील में मात्र इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ में आधार कार्ड बनाने व संशोधन होने का काम चल रहा है। कुलपहाड़ तहसील में मात्र एक आधार कार्ड सेंटर होने के चलते लोगों की लंबी लाइनें लग रहीं हैं। वर्तमान में 40 दिन की वेटिंग चल रही है। आधार कार्ड बनवाने वालों को अप्रैल की डेट दी जा रही है। कुलपहाड़ निवासी सीताराम सोनी पिछले एक माह से परेशान है लेकिन उनकी नातिन का आधार कार्ड आज तक नहीं बन सका।
विज्ञापन

कुलपहाड़ निवासी रामनरेश, सुशीला, राकेश कुमार, महेश, शुगर सिंह आदि ने बताया कि पिछले दो दिनों से वह बैंक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आधार कार्ड बनाने वाला कर्मचारी बैंक नहीं आ रहा हैं। किसान सम्मान निधि में 45 हजार किसानों में से 33 हजार किसानों को राशि दी जा चुकी है। शेष बचे 12 हजार किसानों के पास आधार कार्ड न होने के कारण पेंशन राशि खातों में नहीं भेजी जा सकी। तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा का कहना है कि यह बड़ी समस्या है। इसके लिए जिलाधिकारी से दिशा निर्देश लिए जाएंगे। आधार कार्ड बनवाने का काम तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार न होने से अटकी 12 हजार किसानों की सम्मान निधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed