{"_id":"5c65a63fbdec227365149ae6","slug":"181550165567-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों की मनमानी जारी है। ऐसे में धांधली के मामले लगातार उजागर हो रहे है। योजना में लगे जांच अधिकारी व सर्वेयरों की लापरवाही के चलते पात्रों का पैसा अपात्रों के खाते में जा रहा है।
कस्बे के जवाहर नगर मोहल्ला निवासी सुनिया पत्नी संतलाल के खाते में अपात्र होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास का पैसा आ गया। जिसकी रिपोर्ट सर्वेयर ने दी थी। खाते में पैसा आने के बाद लाभार्थी ने बैंक से रकम निकाल कर खर्च कर ली। जब लोगों ने मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से की तो परियोजना अधिकारी ने बैंक को खाते से पैसा वापस करने को लिखा लेकिन तब तक अपात्र खाते से पैसे निकाल चुका था। एपीओ डूडा अबरार अहमद ने मामले में जांच कराकर पैसा वापस न होने पर एफआईआर करने की बात कही है। ब्यूरो