{"_id":"59cd38f54f1c1bcf538b4d4c","slug":"171506621685-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल में नवोदय विद्यालय की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल में नवोदय विद्यालय की टीम बनी विजेता
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल में नवोदय विद्यालय विजेता
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालकों की जिलास्तरीय फुटबाल व हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें नवोदय विद्यालय व हॉकी में संत जेम्स कालेज चरखारी की टीमें फाइनल मुकाबलों में विजेता रही। विजेता टीमों के खिलाड़ियों को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
जूनियर बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन पुष्पा अनुरागी ने किया। इसमें फुटबाल में सात टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा व स्पोर्ट्स स्टेडियम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय ने स्टेडियम की टीम को 4-1 से हराकर जीत दर्ज की।
हाकी प्रतियोगिता में संत जेम्स कालेज चरखारी व स्टेडियम ए महोबा के बीच खेले गए फाइलन मुकाबले में संत जेम्स कालेज चरखारी की टीम विजेता रही।
इस मौके पर रवींद्र कुमार महेंद्र, जितेंद्र सिंह सेंगर, समाजसेवी शरद तिवारी दाऊ, उप क्रीड़ा अधिकारी दिनेश कुमार, मतगंजन कुशवाहा, नरेंद्र सिंह सेंगर सहित तमाम हाकी प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हाकी में संत जेम्स कॉलेज ने स्टेडियम ए को हराया
विजेता टीमों को नगद धनराशि देकर किया गया पुरस्कृत