{"_id":"5b69caf14f1c1bf6548b7344","slug":"161533659889-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर छात्र को कानून की जानकारी होना जरूरी-सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर छात्र को कानून की जानकारी होना जरूरी-सचिव
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कबरई महोबा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यपाल सिंह प्रेमी ने कहा कि हर छात्र को दैनिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले कानून की जानकारी होना चाहिए। कानून के पालन से व्यक्ति को आत्म संतुष्टि मिलती है और हर काम बाधारहित हो जाता है। हमें कानून के दायरे में रहकर काम करने से किसी भी दिशा में कोई परेशानी नहीं आती। छात्रों को अधिक से अधिक लोगों में कानून के प्रति जागरूकता लानी चाहिए।
प्राधिकरण के सचिव मंगलवार को कानपुर रोड स्थित अखंड इंटर कॉलेज कबरई में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बोल रहे थे। थाना स्तर पर मामले का निस्तारण न होने पर पीड़ित प्राधिकरण की सहायता ले सकते है। गरीबों और असहायों को निशुल्क वकील की व्यवस्था की गई है।
समाजसेविका नेहा चंसोरिया ने कहा कि बहुत से कानूनों की जानकारी न होने के कारण भी ग्रामीण क्षेत्रो में विवाद बढ़ जाते है। इस मौके पर प्रधानाचार्य अवध बिहारी चतुर्वेदी ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन की ताकीद दी। इस मौके पर अधिवक्ता कृष्ण विहारी दीक्षित, केशवचंद्र शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजकिशोर शुक्ला, थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
हर छात्र को कानून की जानकारी होना जरूरी-सचिव
- विधिक साक्षरता शिविर में दी गई कानून की जानकारी