{"_id":"5ce599b9bdec22070f67f9eb","slug":"155855102014-mahoba-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का आज होगा फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लोकसभा चुनाव के बाद आज ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 8 बजे से पॉलीटेक्निक में बनाए गए मतगणना कक्षों में गणना होगी। चरखारी रोड पर पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित होने के कारण इस मार्ग को दोनों तरफ से बैरियर लगाकर बंद किया है और राठ रोड से बजरिया पुलिस चौकी होते हुए मार्ग डायवर्ट कर दिया गया है।
गौरतलब है कि पॉलीटेक्निक के सामने से निकला चरखारी रोड से बसें खरेला, मुस्कुरा वाया हमीरपुर, कानपुर जाती हैं। इसी रोड पर रेलवे स्टेशन भी है, लेकिन प्रशासन ने मतगणना के शुरू होने से समाप्त होने तक इस रोड पर आवागमन बंद कर दिया है। रोड डायवर्ट कर दिए जाने से रेलवे स्टेशन व अन्य कस्बों और जिलों की यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, पैसा भी अधिक व्यय करना होगा।
मतगणना को लेकर प्रत्याशियों में डर है। कई प्रत्याशियों ने बुधवार को मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और भगवान से जीत के लिए प्रार्थना की। पार्टी कार्यालयों में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का देर शाम खासा जमावड़ा रहा। वहीं, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के आवास में लोगों की भीड़ जुटी। सभी दलों के प्रत्याशी व समर्थक मतगणना की तैयारी पर विचार-विमर्श करते रहे।