{"_id":"5c7c0fcfbdec22128b55a829","slug":"151551634383-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने एक बार फिर ली करवट, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने एक बार फिर ली करवट, बढ़ी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम के बदले मिजाज के साथ ही सर्दी बढ़ गई है। सुबह से ही कड़ाके की ठंड और हवाएं चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सारा दिन आसमान में बादल छाए रहने से किसानों की चिंताएं बढ़ गईं।
पिछले एक सप्ताह से जिले में तेज धूप निकलने से गर्मी जैसा मौसम होने लगा था। लोगों ने गर्म कपड़े साफ करके रख दिए थे लेकिन रविवार को तड़के सुबह से ही बर्फीली हवाएं चलने और आसमान में बादल छाए रहने से सारा दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। सर्दी से बचाव के लिए लोग कोट-स्वेटर और सिर पर टोपा लगाकर निकले। वहीं बुजुर्ग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते रहे।
दो दिन से आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से रबी की फसल को लेकर किसान चिंतित है। किसानों को अब दलहनी फसलों में माहू कीट लगने और फसल खराब होने का डर सताने लगा है। किसान फूलसिंह यादव, रामेश्वर साहू, बजीर खां का कहना है कि अब बादल छाने या कोहरा पड़ने या बारिश होने से फसल को नुकसान है। अब हल्की धूप की जरूरत है।
विज्ञापन
मौसम ने ली करवट, बढ़ी ठंड