फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   जिले को 11 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया

जिले को 11 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया

Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिले को 11 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया
महोबा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां युद्घस्तर पर चल रही है। चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाने के लिए जिले के 508 मतदान केंद्रों में 772 पोलिंग बूथ बनाए गए। इसके लिए जिले को 11 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूनम निगम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा महोबा में 3 लाख 2 हजार 259 मतदाता है। जिसमें 165512 पुरुष, 136742 महिला व पांच अन्य मतदाता है। चरखारी विधानसभा में 3 लाख 23 हजार 566 मतदाता है। जिसमें 174501 पुरुष, 149057 महिला और आठ अन्य मतदाता है। इसके अलावा 4 हजार दिव्यांग मतदाता भी मतदान करेंगे।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 11 जोनल मजिस्ट्रेट और 75 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी अपने-अपने जोन और सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट चुुनाव से पहले ही अपने-अपने क्षेत्र का जायजा लेने मेें जुट गए हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट पर ही जिन विद्यालयों में रैंप नहीं बने हैं वहां जल्द रैंप बनाने के निर्देश दिए गए हैैं। जिससे मतदान के दौरान दिव्यांगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले को 11 जोन और 75 सेक्टर में बांटा गया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed