{"_id":"5bc0cefebdec22698b7fc001","slug":"151539362558-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा के विधायक के पक्ष में उतरा प्रजापति समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा के विधायक के पक्ष में उतरा प्रजापति समाज
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। तिंदवारी विधायक ब्रजेश कुमार प्रजापति के खिलाफ बांदा के खनिज अधिकारी द्वारा संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में महोबा का प्रजापति समाज विधायक के पक्ष में उतर आया है। शुक्रवार को प्रजापति समाज ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी सहदेव को सौंपकर विधायक के खिलाफ दर्ज फर्जी मुकदमें स्पन्ज कराए जाने की मांग की।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि शैलेंद्र सिंह बांदा में खनिज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैैं। खनन के अवैध कारोबार में शामिल खनिज अधिकारी का विरोध करने पर विधायक के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। गरीबों व किसानों की आवाज उठाने वाले तिंदवारी विधायक व उनके प्रतिनिधि नीरज सिंह पटेल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। ज्ञापन में बताया कि विधायक सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। जहां पर रिक्शाचालक खनिज अधिकारी की शिकायत कर रहे थे।
रिक्शाचालकों ने ज्ञापन में बताया कि कुछ रिक्शाचालक अपने घरेलू शौचालय व आवास बनाने के लिए बालू ला रहे थे। जिनसे खनिज अधिकारी ने दो हजार की मांग की। न देने पर पुलिस चौकी में रिक्शा चालकों को बंद करा दिया। प्रजापति समाज ने विधायक के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमा स्पन्ज किये जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति, राजकिशोर प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, देशराज सहित एक दर्जन लोग शामिल थे।